Ranchi

Mar 24 2024, 21:32

भाजपा नेता राज पलिवार ने कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा को भेजा लीगल नोटिस,कहा इन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की झूठी खबर फैलायी

 झारखंड के पूर्व मंत्री और भजपा नेता राज पलिवार ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को लीगल नोटिस भेजकर कानूनी कारबाई की चेतावनी दी है।

 पलिवार का आरोप।है कि पवन खेड़ा पर सोशल मीडिया में झूठी खबर फैलाकर उनके बारे में कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह फैलाई है।

उन्होंने अपने लीगल नोटिस में कहा है कि 20 मार्च को पवन खेड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट से उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर फैलायी थी, जो बिल्कुल गलत थी। पलिवार ने अपने नोटिस में लिखा है कि पवन खेड़ा के इस निराधार फेसबुक पोस्ट से उनकी और बीजेपी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है।

पलिवार ने कहा है कि पवन खेड़ा लीगल नोटिस मिलने के बाद दो दिनों के अंदर माफी मांगें, वरना उनके खिलाफ सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

दो दिन पहले निशिकांत दुबे ने भ्रामक और कांग्रेस की साजिश बताया

दो दिनों पहले सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक वॉल और X पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का पोस्ट लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी। लिखा था कि यह कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा जी का आधिकारिक फेसबुक पेज है। इसमें वह मधुपुर के पूर्व विधायक राज पलिवार जी के काँग्रेस में शामिल होने का दावा कर रहे हैं।

वहीं उस दिन जब पूर्व मंत्री राज पलिवार ने भ्रामक और साजिश करार देने से संबंधित पोस्ट डाला, तो कांग्रेस मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने संबंधित पोस्ट को एडिट कर दिया।

उस पर भी सांसद डॉ दुबे ने प्रतिक्रिया दी और अपने FB और एक्स पर देते हुए लिखा था कि आठ घंटे बाद Congress के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा जी 

और पूर्व विधायक राज पलिवार को एक साथ बयान देने की फुर्सत मिली तथा फेसबुक पोस्ट को नये सिरे से लिखा।

Ranchi

Mar 24 2024, 18:50

बैंक खाते फ्रीज होने पर कांग्रेस मोदी सरकार पर भड़की,


 भाजपा ने किया जवाबी हमला कहा टैक्स भुगतान में काँग्रेस पार्टी डिफॉल्टर 

राँची: कांग्रेस ने दावा किया है कि आयकर विभाग ने उसके सभी बैंक अकाउंट्स फ्रीज़ कर दिए हैं और 285 करोड़ रुपये को जप्त कर लिया है। आयकर विभाग के द्वारा की गई इस करवाई पर पूरे देश में कांग्रेस ने विरोध जताया है। 

इसी निमित आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पत्रकारों से बात करते हुए कहा यह भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश के तहत ऐसी कार्रवाई की जा रही है। ताकि आने वाले समय में हम चुनाव नहीं लड़ सकें। चुनाव की तिथि के घोषणा होने के बाद इस तरह की कार्रवाई से यह साफ प्रतीत होता है कि भाजपा कांग्रेस से डरी हुई है जिसके कारण वह ऐसा कार्य करवा रही है। साथ ही राजेश ठाकुर ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा को इसके जरिए कई चंदा मिला लेकिन उसे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

तो कांग्रेस के द्वारा लगाए गए इस आप पर भाजपा के विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भारत के हर नागरिक और संस्था के लिए आयकर नियम बराबर है।काँग्रेस घोटालेबाज पार्टी है जो अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, भाजपा और आयकर विभाग को कटघरे में खड़ा करके झूठी बातें करती है।

 उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने डिफॉल्टर होने के कारण काँग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ के प्रयोग पर ही रोक लगाई गई है, न कि बैंक एकाउंट को फ्रिज किया है।

Ranchi

Mar 24 2024, 08:33

आज का रशिफल,24 मार्च 2024:जानिए राशि के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलना निश्चित है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा, इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें, आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है, कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट वह मानसिक परेशानियों से आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज घर में या परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ी रकम किसी अपरिचित व्यक्ति को न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

धनु - आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें, नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, परिवार से मतभेद दूर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन्हीं बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है।

Ranchi

Mar 24 2024, 08:31

आज का पंचांग- 24 मार्च 2024:पञ्चाङ्ग के अनुसार जानिए आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2080, अनला

शक सम्वत - 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष चतुर्दशी - 09:54 ए एम तक

नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी - 07:34 ए एम तक

योग

गण्ड - 08:34 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:21 AM

सूर्यास्त - 6:34 PM

चन्द्रोदय - 5:00 PM

अशुभ काल

राहू - 05:03 पी एम से 06:35 पी एम

यम गण्ड - 12:27 पी एम से 01:59 पी एम

कुलिक - 03:31 पी एम से 05:03 पी एम   

दुर्मुहूर्त - 04:57 पी एम से 05:46 पी एम

वर्ज्यम् - 03:41 पी एम से 05:29 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:09 PM- 12:57 PM

अमृत काल - 12:20 ए एम, मार्च 24 से 02:08 ए एम, मार्च 24

ब्रह्म मुहूर्त - 04:56 AM- 05:44 AM

शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग- 07:34 ए एम से 06:19 ए एम, मार्च 25

Ranchi

Mar 24 2024, 08:29

आज होलिका दहन,हिंदू धर्म में इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है

प्रस्तुति:- विजय गोप

 होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं।

भारत बर्ष में होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। बसंत का महीना लगने के बाद से ही इसका इंतजार शुरू हो जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। घरों में गुझिया और पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। 

पूर्णिमा तिथि....

फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

होलिका दहन का मुहूर्त

24 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

होलिका के अगले दिन होली मनाई जाती है, इसलिए इस साल 25 मार्च को होली है। इस दिन देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी।

होलिका दहन पूजा की विधि

होलिका दहन की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान करना जरूरी है।

स्नान के बाद होलिका की पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं।

पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं।

वहीं पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें।

इसके बाद इन सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करें। मिठाइयां और फल चढ़ाएं।होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें। जय श्री कृष्णा ।

Ranchi

Mar 23 2024, 18:19

होली से पहले होली के रंग में रंगा रांची, सपना चौधरी के संघ थिरके युवा

होली का त्योहर आने में बस दो दिन बचे हैं और अभी से ही इसकी रौनक शुरू हो गई है। फेस्टिवल सीजन में सभी सतरंगी रंगों में रंग चुके हैं। अगर हरियाणवी गानों की बात करे तो इसकी अपनी अलग ही धुन है। आज गुलाल इवेंट के नाम से रांची के कार्निवल हॉल में कार्यक्रम किया गया। 

जिसमे हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पहुंची। जब सपना चौधरी नॉर्मल से सलवार-सूट में स्टेज पर आई और फेमस हरियाणवी गाने 'मने पल पल तेरी सातवे' पर ऐसा जीतोड़ डांस किया कि सभी युवाओं ने खूब झूमा। 

रंगो के इस त्योहार में गाने बजते ही जैसे सबकी रगों में त्योहार वाली फिलिंग दौड़ गई। वही सपना चौधरी के गानों की तो बात ही कुछ और है। यहां सभी जम कर गुलाल उड़ाया और मस्ती के रंग खूब थिरके।

गुलाल नाम से इस इवेंट में युवाओं ने उत्साह और उल्लास के साथ आनंद उठाया। यहां आए सभी लोग एक-दूसरे को ‘गुलाल' लगाते हुए नजर आए और चिल्लाते हुए, नृत्य करते करते दिखे। यू कहे तो इस रंगों के त्योहार को जमकर सेलिब्रेट किया।

Ranchi

Mar 23 2024, 18:06

रांची में चर्च रोड कपड़ा मंडी में अपराधियों ने दिनदहाड़े चलाई गोली, एक व्यक्ति को लगी गोली

राँची: राजधानी रांची के महात्मा गांधी रोड से सटे चर्च रोड कपड़ा मंडी के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली चलाई। चर्च रोड कपड़ा मंडी लोअर बाजार थाना अंतर्गत आता है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति मौके पर घायल हो गया। घटना दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब की है।

 घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीक के राज अस्पताल ले जाया गया है। जिस तरह इस भीड़ भाड़ वाले इलाके में दो बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने यह दुस्साहस दिखाते हुए एक युवक को गोली मार दी। इससे प्रतीत होता है कि अपराधियों के मन में पुलिस का कोई भी खौफ नहीं है।

स्थानीय लोग घटना में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस दौरान विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मौके पर सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी, लोअर बाजार, डेली मार्केट ,कोतवाली थाना पुलिस मौजूद है और पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है।

Ranchi

Mar 23 2024, 14:09

सरायकेला : सार्वजनिक आदिवासी नव युवक जन कल्याण सरहुल पूजा समिति द्वारा 29 मार्च को बा: पराेब का आयोजन


सरायकेला : श्री श्री सार्वजनिक आदिवासी नव युवक जन कल्याण सरहुल पूजा समिति पोड़का द्वारा आयोजित ,वसंत उत्सव सरहुल पर्व के पावन शुभ अवसर पर आगामी 29 मार्च 2024 को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र पोड़का की ओर (बा:परोब) सरहुल महोत्सव का भव्य आयोजन रखा गया । साथ ही पोडका ग्रामवासी द्वारा जिला वासियों को आमंत्रित किया गया। 

इस बा: पर्व मुख्य अतिथि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पोता श्री सुखराम मुंडा , विशिष्ट अतिथि पदम् श्री राम दयाल मुंडा के पुत्र गुंजल इकिर मुंडा ,साथ ही महादेव मुंडा केंद्रीय सलाहकार सरना धर्म सोतो समिति,खूंटी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

कार्यक्रम:- 27 मार्च को हाई काड़कोम ,28 मार्च को बा: कटाव ,29 मार्च शुक्रवार दिन (सारना बोंगा) सरहुल पूजा एब पुष्प , प्रसाद वितरण , सुबह 8 बजे से 10बजे तक पारंपरि jaadur नृत्य संगीत शाम 6 बजे तक चलेगा ।

पारंपरिक जरदूर नृत्य संगीत दलों इस तरह।

1 आदिवासी महिला स्नास्कृतिक समूह पोड़ाका झाबरी,

2 युवा स्नास्कृतिक कला मंच हाथी कोचा उरमाल 

3 आदिवासी सारना समिति काजीबारु, काजीबारू, हुमटा ।

4 आबुआ आदिवासी आखडा डिमरा , पुण्डीदिरी ।

5 बारुहातु संगम गट सुगुंग दुरांग पार्टी ,बारुहातू ,बुंडु ।

आदिवासी नव युवक जन कल्याण सरहुल पूजा समिति पोड़का के अध्यक्ष दीपक सिंह मुंडा ठाकुर सिंह मुंडा ,सचिव मनोरंजन सिंह मुंडा ,महादेव सिंह मुंडा ,कोषाध्यक्ष पूर्ण सिंह मुंडा ,विश्वकेतु सिंह मुंडा ।अनयुक्त रूप से जानकारी दिया गया ।

Ranchi

Mar 23 2024, 12:27

सरायकेला : जनप्रतिनिधि के लापरवाही और अधिकारियों की उपेक्षा से दलमा वन्य क्षेत्र के निवासी मूलभूत सुविधाओं से है वंचित:-जेबीकेएसएस।


सरायकेला : कोल्हान के चांडिल अनुमंडल स्थित दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी तथा इको सेंसेटिव जोन क्षेत्र के अधीन में बसवास करने वाले ग्रामीणों को आज तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। 

जेबीकेएसएस के बैठक में नेताओं ने बताया कि वन विभाग और केंद्र सरकार ,राज्य सरकार का दायित्व बनता है कि दलमा पहाड़ी क्षेत्र के अधीन जीवन यापन करने वाले लोगों को स्वरोजगार समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं की मुहैया कराये। 

पत्रकार से बातें करते हुए जेबीकेएसएस केंद्रीय महासचिव विश्वनाथ महतो ने कहा की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। 

विश्वनाथ महतो ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के उदासीनता तथा वन विभाग के अधिकारियों की लूट के कारण दलमा सेंचुरी का समुचित विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी स्वयं विभागीय नियमों और नीतियों का पालन नहीं कर रहे हैं।

 दूसरी ओर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। यही कारण है कि इको सेंसेटिव जोन के अधीन बसे हुए गांवों का समुचित विकास नहीं हो रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने सरकारी राशि की लूट मचा रखी है।

 उन्होंने कहा कि इको विकास समिति को स्वरोजगार से जोड़ने तथा दलमा के संरक्षण में उनके योगदान की योजना है लेकिन वन विभाग के अधिकारी इको विकास समिति के नाम पर ग्रामीणों को ठगने का काम कर रहे हैं और सरकारी राशि का बंदरबांट कर रहे हैं। विश्वनाथ महतो ने कहा कि प्रतिवर्ष सभी 85 इको विकास समिति का अंकेक्षण और उनके प्रगति की समीक्षा होनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि आखिर कितने ग्रामीणों को स्वरोजगार मिल रही हैं।  

बता दें कि दलमा इको सेंसेटिव जोन के तहत 85 गांव पूर्ण प्रभावित हैं। इन गांवों के ग्रामीणों का एक समूह तैयार किया गया, जिसे इको विकास समिति कहा जाता है। इस समिति के माध्यम से गांव का विकास, जल ,जंगल, पेड़ पौधे, वन्य जीवजंतु  का संरक्षण, ग्रामीणों को स्वरोजगार, प्रशिक्षण इत्यादि सुविधा देने का प्रावधान किया गया है। परंतु धरातल पर देखें तो एक - दो समिति को छोड़कर अन्य समितियों एवं गांवों में वन विभाग की योजना नहीं पहुंची है। ईको विकास समिति से जुड़े कोई आदिवासी लोग दो जून रोटी के लिए राज्य छोड़ कर दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हे।कोई लोग आपने गांव को विकास और रोजगार की आश में परलोक सिदार गए। लेकिन गांव का विकास नहीं हुआ ।

Ranchi

Mar 23 2024, 12:25

सरायकेला : जनप्रतिनिधि के लापरवाही और अधिकारियों की उपेक्षा से दलमा वन्य क्षेत्र के निवासी मूलभूत सुविधाओं से है वंचित:-जेबीकेएसएस।


सरायकेला : कोल्हान के चांडिल अनुमंडल स्थित दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी तथा इको सेंसेटिव जोन क्षेत्र के अधीन में बसवास करने वाले ग्रामीणों को आज तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। 

जेबीकेएसएस के बैठक में नेताओं ने बताया कि वन विभाग और केंद्र सरकार ,राज्य सरकार का दायित्व बनता है कि दलमा पहाड़ी क्षेत्र के अधीन जीवन यापन करने वाले लोगों को स्वरोजगार समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं की मुहैया कराये। 

पत्रकार से बातें करते हुए जेबीकेएसएस केंद्रीय महासचिव विश्वनाथ महतो ने कहा की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। 

विश्वनाथ महतो ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के उदासीनता तथा वन विभाग के अधिकारियों की लूट के कारण दलमा सेंचुरी का समुचित विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी स्वयं विभागीय नियमों और नीतियों का पालन नहीं कर रहे हैं।

 दूसरी ओर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। यही कारण है कि इको सेंसेटिव जोन के अधीन बसे हुए गांवों का समुचित विकास नहीं हो रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने सरकारी राशि की लूट मचा रखी है।

 उन्होंने कहा कि इको विकास समिति को स्वरोजगार से जोड़ने तथा दलमा के संरक्षण में उनके योगदान की योजना है लेकिन वन विभाग के अधिकारी इको विकास समिति के नाम पर ग्रामीणों को ठगने का काम कर रहे हैं और सरकारी राशि का बंदरबांट कर रहे हैं। विश्वनाथ महतो ने कहा कि प्रतिवर्ष सभी 85 इको विकास समिति का अंकेक्षण और उनके प्रगति की समीक्षा होनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि आखिर कितने ग्रामीणों को स्वरोजगार मिल रही हैं।  

बता दें कि दलमा इको सेंसेटिव जोन के तहत 85 गांव पूर्ण प्रभावित हैं। इन गांवों के ग्रामीणों का एक समूह तैयार किया गया, जिसे इको विकास समिति कहा जाता है। इस समिति के माध्यम से गांव का विकास, जल ,जंगल, पेड़ पौधे, वन्य जीवजंतु  का संरक्षण, ग्रामीणों को स्वरोजगार, प्रशिक्षण इत्यादि सुविधा देने का प्रावधान किया गया है। परंतु धरातल पर देखें तो एक - दो समिति को छोड़कर अन्य समितियों एवं गांवों में वन विभाग की योजना नहीं पहुंची है। ईको विकास समिति से जुड़े कोई आदिवासी लोग दो जून रोटी के लिए राज्य छोड़ कर दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हे।कोई लोग आपने गांव को विकास और रोजगार की आश में परलोक सिदार गए। लेकिन गांव का विकास नहीं हुआ ।